एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच छोटू एलपीजी सिलेंडर लोगों के लिए आसान और सस्ता विकल्प बनकर सामने आया है. खासकर स्टूडेंट्स, किराएदारों और छोटे परिवारों के लिए यह काफी उपयोगी माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लेने के लिए पक्के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती. सिर्फ एक वैध पहचान पत्र देकर कुछ ही मिनटों में छोटू गैस सिलेंडर लिया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया, खर्च और रिफंड से जुड़ी जरूरी बातें. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

बिना एड्रेस प्रूफ ऐसे मिलेगा छोटू गैस सिलेंडर

अगर आप भारत गैस का मिनी सिलेंडर लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ एक वैध पहचान पत्र दिखाना होगा. इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने पर 5 किलो का सिलेंडर मिल जाता है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 22 4344 पर कॉल करके भी आवेदन किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार कुछ शहरों में 2 घंटे के भीतर डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है.

इंडेन और एचपी गैस में भी आसान है प्रक्रिया

इंडेन का मिनी एलपीजी सिलेंडर नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर, किराना स्टोर या चुनिंदा रिटेल आउटलेट से लिया जा सकता है. इसके लिए आधार, पैन या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाना होता है और पक्के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं एचपी गैस का ‘अप्पू’ सिलेंडर एजेंसी, पेट्रोल पंप या रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकता है. बाद में रिफिल के लिए एचपी पे ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और आईवीआरएस जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.

पहली बार कितना खर्च आएगा और रिफंड कैसे मिलेगा

पहली बार 5 किलो छोटू एलपीजी सिलेंडर लेने पर सिलेंडर और रेगुलेटर सहित करीब 1300 से 1500 रुपये तक खर्च आ सकता है. इसमें लगभग 1100 से 1200 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा करने होते हैं. अगर बाद में आप इस कनेक्शन का इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं, तो सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर को वापस कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में जमा की गई सिक्योरिटी राशि का रिफंड कंपनी के नियमों के अनुसार वापस मिल जाता है. इसलिए यह विकल्प उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें लंबे समय तक गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं है. दिल्ली में 5 किलो वाले छोटू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल की कीमत 808.50 रुपये है, और अन्य प्रमुख शहरों में इसके दाम लगभग ₹780 से ₹890 के बीच हैं.

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है छोटू सिलेंडर

छोटू एलपीजी सिलेंडर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है. स्टूडेंट्स, किराएदार, अकेले रहने वाले लोग और छोटे परिवार इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी कनेक्शन प्रक्रिया सरल है, दस्तावेज कम लगते हैं और जरूरत खत्म होने पर सिलेंडर वापस करने का विकल्प भी मिलता है. यही वजह है कि बढ़ती गैस कीमतों के बीच यह विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.