Ajab GazabIndiaTrendingViral

बडी खबरः कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, कैसे कर सकते हैं लेनदेन?

बडी खबरः कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, कैसे कर सकते हैं लेनदेन?
बडी खबरः कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, कैसे कर सकते हैं लेनदेन?
Big news: Where will banks remain closed, how can you transact?

Bank Holidays: देश में त्योहार का माहौल है, सभी लोग दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ के लिए तैयारियां कर रहे हैं। अक्टूबर के महीने में त्योहारों को देखते हुए कई सरकारी छुट्टियां हैं। बैंकों की बात करें तो इस महीने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से एक लिस्ट जारी की जा चुकी है। लिस्ट के हिसाब से 16 अक्टूबर को भी कुछ जगह पर बैंक की छुट्टी होगी।

16 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?
रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, बुधवार यानी 16 अक्टूबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट में कुछ पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक के नाम भी शामिल हैं। बैंकों में छुट्टी की वजह 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का त्योहार है। इस दिन कोलकाता और अगरतला के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा देश के बाकी बैंकों में कामकाज जारी रहेगा।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजन बहुत ही खास त्योहार होता है। इस त्योहार को दुर्गा पूजा के बाद मनाया जाता है। इस त्योहार को धन समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इसी के चलते कोलकाता में 16 अक्टूबर 2024 को बैंकों में काम नहीं किया जाएगा।

कैसे करें पैसे का लेनदेन?
जिस दिन बैंकों की छुट्टी होती है उस दिन वहां जाकर काम नहीं होता है। लेकिन लेनदेन के लिए ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं। हैं। डिजिटल बैंकिंग के जरिए अपना काम किया जा सकता है, जिससे काम प्रभावित नहीं होगा।

अक्टूबर 2024 में किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन (बुधवार) कोलकाता, अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर 2024 को (गुरुवार) महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू पर कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को परिग्रहण दिवस के मौके पर जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को दिवाली (दीपावली) देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply