Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कोटर थाना क्षेत्र के अबेरलखनवाह मार्ग पर एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. किशोरी सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया. फिर पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटरसेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांचपड़ताल की
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. कई घंटे तक ग्रामीणों को समझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच तेज कर दी है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
ASP प्रेमलाल कुर्वे ने दी घटना की जानकारी
बताया जा रहा कि मृतक किशोरी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. इस दर्दनाक घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया. वहीं ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है. वे दोषी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.



