बढ़िया संदेश खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है. क्रीमी टेक्सचर वाली इस बंगाली मिठाई में अगर आम का स्वाद आ जाए तो क्या ही बात है.इस आर्टिकल में हम देखेंगे ‘संदेश मैंगो सैंडविच’ की रेसिपी. ऊपर और नीचे की लेयर में छेना का क्रीमी टेक्सचर और बीच में आम की नेचुरल मिठास आपके मुंह में घुल जाएगी. आपने अब तक , आम्रखंड का स्वाद चखा होगा. इस बार आप मैंगो संदेश सैंडविच भी बनाकर ट्राई करें.

मैंगो संदेश सैंडविच को बनाने में आपको मुश्किल से 30 मिनट का टाइम लगेगा. हालांकि इसे फ्रिज में सेट करने के लिए रखना होता है, इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं. शाम के समय आप इसे बना सकते हैं और सुबह सर्व कर सकते हैं या फिर मॉर्निंग में बनाएंगे तो लंच के बाद एंजॉय करें. किसी खास मौके पर आप मेहमानों को भी ये आम के ट्विस्ट वाले संदेश बनाकर खिला सकते हैं.
संदेश के लिए इनग्रेडिएंट्स
घर का बना पनीर 200 ग्राम
पिसी हुई चीनी 4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर ½ छोटी चम्मच
अल्फोंसो आम 2, पतले स्लाइस में कटे हुए
मैंगो संदेश सैंडविच बनाने का तरीका
- सबसे पहले घर पर ताजा छेना बना लें. इसके लिए 1 किलो फुल क्रीम दूध को कर्डल इसे छान और निचोड़ लें ताकि सारा पानी निकल जाए.
- तैयार छेना को एक बड़ी थाली में निकालकर अपनी हथेली के निचले हिस्से से तब तक अच्छी तरह मसलें जब तक यह मुलायम और एकसार चिकना न हो जाए.
- अब मसले हुए छेना में पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. इसे दोबारा धीरेधीरे मिलाएं और गूंथे जब तक कि सब कुछ मिलकर एक मुलायम आटे जैसा न बन जाए.
- अब इस मिश्रण को 2 बराबर हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से को क्लिंग रैप पर रखें और चपटा करके आयताकार आकार दें.
- इसके ऊपर आम के पतले टुकड़ों को एकसार फैलाएं और संदेश की दूसरी चपटी परत से इसे ढक दें और किनारों को धीरे से दबाकर सील कर दें ताकि सैंडविच बन जाए.
- इसे क्लिंग रैप में लपेट दें और सेट होने के लिए 810 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दें.
यहां देखें वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें
- फ्रिज से संदेश सैंडविच को निकालें और रैप हटाकर तेज़ चाकू से छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- इस संदेश मैंगो सैंडविच को आप पिस्ता की कतरन से गार्निश करें और इसे ठंडाठंडा परोसें.



