Mahindra की INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार इलेक्ट्रिक SUVs, जिनमें XEV 9E, XEV 9S और BE 6 शामिल हैं, प्रीमियम EV सेगमेंट में अपनी जगह बना चुकी हैं. अब कंपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को और आगे बढ़ाने की तैयारी में है. इसी कड़ी में Mahindra 2027 में नई BE 07 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है. फिलहाल इस SUV की टेस्टिंग चल रही है और पहली बार इसे कैमरे में कैद किया गया है.

इंटीरियर और फीचर्स

नई स्पाई तस्वीरों से के केबिन की पहली झलक मिली है. इसमें XEV 9E जैसा ट्रिपलस्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है. XEV 9E में तीन 12.3इंच स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें सेंटर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर के लिए डिजिटल डिस्प्ले और आगे बैठे पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल है.

BE 07 में विंडस्क्रीन के पास डैशकैम डिस्प्ले भी नजर आया है. इसके अलावा इसमें Mahindra के लोगो वाला टूस्पोक स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग भी दिखाई दी है.

इसके बाकी संभावित फीचर्स की बात करें तो SUV में डुअलजोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेडअप डिस्प्ले , वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और 16स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिल सकता है. इस सिस्टम में Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

साइज और डिजाइन

कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह प्रोडक्शन वर्जन की लंबाई करीब 4,565mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,660mm होने की उम्मीद है. इसका व्हीलबेस करीब 2,775mm लंबा हो सकता है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें बंद ग्रिल वाला फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलेगा. इसके साथ शार्प डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और Cशेप LED DRLs दिए जा सकते हैं. फ्रंट में LED फॉग लैंप और पतले एयर वेंट्स वाला स्पोर्टी बंपर भी देखने को मिल सकता है.

SUV में एयरोऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, फ्लशटाइप डोर हैंडल, छोटी रियर विंडस्क्रीन, बड़ा टेलगेट और वर्टिकल डिजाइन वाली LED टेललैंप्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.

बैटरी और रेंज

Mahindra BE 07 में कंपनी BE 6 वाला ही पावरट्रेन इस्तेमाल कर सकती है. फिलहाल BE 6 को 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ बेचा जाता है. हालांकि, BE 6 की तुलना में BE 07 का साइज बड़ा होगा और इसका वजन भी ज्यादा हो सकता है. ऐसे में इसकी रेंज BE 6 से थोड़ी कम रहने की उम्मीद है.

इन SUVs से होगी टक्कर

लॉन्च होने के बाद Mahindra BE 07 का मुकाबला प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Harrier EV, BYD Atto 3 और Vinfast VF7 जैसी गाड़ियों से होगा. कंपनी को उम्मीद है कि नया मॉडल उसके इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा.