Barish me Keechad ke Daag Kaise Hataye: बारिश के सीजन मौज मस्ती और खुशनुमा माहौल के साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में कपड़ों पर लगे कीचड़ के दाग छुटाना सबसे टेड़ी खीर हो जाती है। ऐसे में यदि आप भी कीचड़ के दाग से परेशान हैं तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं बारिश में कीचड़ के दाग छुड़ाने के टिप्स और ट्रिक्स क्या हैं।

गर्म पानी और डिटर्जेंट से हटाएं दाग
अगर बारिश में कपड़ों पर कीचड़ लग जाए तो उन्हें ज्यादा देर तक छोड़ने के बजाय जल्द साफ करने के लिए रख दें। गर्म पानी में डिटर्जेंट मिलाकर कपड़े को करीब 1 घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश की मदद से दाग वाली जगह को हल्के हाथों से रगड़ें। दाग साफ होने के बाद कपड़े को साफ पानी से धोकर सुखा दें।
बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल
कपड़ों पर लगे जिद्दी कीचड़ के दाग के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर पतली परत में लगाएं। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। दाग साफ होने पर कपड़े को पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने के लिए रख दें।
विनेगर से भी साफ होंगे मिट्टी के दाग
विनेगर को भी कपड़ों से कीचड़ के दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी में विनेगर मिलाएं और कपड़े को करीब 30 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें। इसके बाद दाग वाली जगह को सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। आखिर में कपड़े को साफ पानी से धोकर सुखा दें।
Note: किसी भी घरेलू क्लीनिंग उपाय को इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के एक छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर टेस्ट कर लेना बेहतर है, खासकर रंगीन या नाजुक कपड़ों पर।



