शिमला. देवभूमि हिमाचल में महापाप हुआ है. यहां पर एक पंचायत प्रधान ने साधू महात्मा की जटाएं और दाड़ी काट दी. पंचायत प्रधान ने आरोप लगाया कि का साधू शराब पीकर हंगामा कर रहा था. हालांकि, मामले में जब आरोपी प्रधान पर केस दर्ज हुआ तो उन्होंने साधू से पैर पकड़कर माफी भी मांगी. मामला सिरमौर जिले का है.
जानकारी के अनुसार, रेणुकाजी विधानसभा की संगड़ाह पंचायत के सियूं गांव का यह मामला है. यहां पर तीन दिन पहलेल मंदिर में रह रहे साधु की प्रधान ने दाढ़ी और जटाएं काट दी. घटना की वीडियो सामने आई और प्रधान घिर गए. हालांकि, फिर बाद में साधू के खिलाफ एक गांव की महिला ने शिकायत दे दी और क्रॉस केस दर्ज किया गया.
दरअसल, साधु प्रवेश गिरि लंबे समय से ठाकुरद्वारा मंदिर आश्रम में रहते हैं. यहां पर कुछ समय पहले पंचायत के कार्यवाहक प्रधान ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया था. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फिर लगनू गांव में लोगों ने उन्हें मांड बाग आश्रम में शरण दी. लेकिन यहां पर भी उन्हें नहीं बख्सा गया.आरोप है कि प्रधान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और पिटाई की. घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत सौंपी थी.
गौरतलब है कि घटना की वीडियो वाय़रल होने के बाद जब प्रधान जी घिर गए तो उन्होंने साधू के पैर पकड़ लिए. मंगलवार को गांव के लोगों की मध्यस्थता से प्रधान और महात्मा के बीच सुलह हो गई. समझौते के तहत प्रधान ने साधू से सार्वजनिक रूप से पांव पकड़ कर माफी मांगी. उधर, साधू प्रवेश गिरि ने भी प्रधान को माफ कर दिया है. गौरतलब है कि अब दो केस दर्ज किया गया है, वो कोर्ट से ही रद्द होगा.