जापान की कार कंपनी Toyota भारतीय बाजार के लिए अपनी नई रणनीति पर तेजी से काम कर रही है. आने वाले 23 सालों में कंपनी अलगअलग सेगमेंट में कई नए मॉडल पेश कर सकती है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में सिर्फ SUV ही नहीं, बल्कि हैचबैक, हाइब्रिड MPV और इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं. कंपनी का फोकस ऐसे वाहनों पर है, जो अलगअलग तरह के ग्राहकों की जरूरत पूरी कर सकें. आइए जानते हैं Toyota की उन 5 कारों के बारे में, जिनका भारतीय बाजार में इंतजार किया जा रहा है.

Toyota Innova Hycross Facelift

को आने वाले समय में एक नया अपडेट मिलने वाला है. इसका फेसलिफ्ट मॉडल 2027 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है. टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल से संकेत मिले हैं कि इसके फ्रंट हिस्से को नया डिजाइन मिल सकता है. ग्रिल और हेडलाइट्स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अंदर की तरफ नए डिजाइन और कुछ नए फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है.हालांकि, इसके इंजन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौजूदा 2.0लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्गहाइब्रिड पावरट्रेन को आगे भी जारी रखा जा सकता है.

Toyota Glanza Facelift

की Glanza भी नए रूप में आने की तैयारी में है. इसका फेसलिफ्ट वर्जन 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकता है. इस बार कंपनी कार को मौजूदा मॉडल से ज्यादा अलग दिखाने की कोशिश कर सकती है, ताकि इसमें Toyota की अपनी पहचान साफ नजर आए.

नई Glanza में कुछ नए टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ हाइब्रिड सिस्टम और ADAS मिलने की भी चर्चा है. वहीं, मौजूदा 1.2लीटर पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प जारी रह सकते हैं.

Toyota की नई 3रो Electric MPV

Toyota भारत में अपनी पहली 3रो इलेक्ट्रिक MPV लाने की तैयारी कर रही है. इसे Maruti के YMC इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. इसके 202728 के आसपास बाजार में आने की उम्मीद है.

यह मॉडल Vellfire से नीचे और Innova परिवार के साथ पोजिशन किया जा सकता है. इसका मुकाबला BYD eMAX 7 जैसी इलेक्ट्रिक MPV से होगा. यह Toyota की भारत में सबसे सस्ती 7सीटर इलेक्ट्रिक कार भी बन सकती है.

NewGeneration Toyota Fortuner

Fortuner को भी आने वाले समय में बड़ा अपडेट मिलने वाला है. इसकी तीसरी पीढ़ी 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है. नई SUV का डिजाइन ज्यादा बॉक्सी और मॉडर्न हो सकता है. केबिन में नए फीचर्स और ADAS जैसे सेफ्टी सिस्टम जोड़े जा सकते हैं.

नई Fortuner में नया लैडरफ्रेम प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होने की उम्मीद है. इसमें 2.7लीटर पेट्रोल और 2.8लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है. डीजल इंजन के साथ 48V माइल्डहाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है.

Toyota Land Cruiser FJ

इस लिस्ट में Land Cruiser FJ सबसे अलग मॉडल होगी. यह मौजूदा Land Cruiser परिवार की छोटी SUV के तौर पर आएगी और 2028 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है.भारत के लिए तैयार मॉडल में डीजल इंजन नहीं मिलने की उम्मीद है. इसमें 2.7लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 163bhp की पावर देगा. इसके अलावा Toyota स्ट्रॉन्गहाइब्रिड और प्लगइन हाइब्रिड वर्जन पर भी विचार कर रही है.