Skoda ने Slavia Facelift का दूसरा और ज्यादा जानकारी वाला टीजर जारी किया है. यह टीजर भारत में 18 अगस्त को होने वाली लॉन्चिंग से सिर्फ दो दिन पहले आया है. इसमें पहले टीजर के मुकाबले कार में होने वाले कई नए बदलाव साफ नजर आ रहे हैं.

Slavia के मौजूदा मालिकों और नई सेडान खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह अपडेट काफी खास है. इसका मुकाबला Honda City और Hyundai Verna जैसी कारों से है. भारत में लॉन्च होने के बाद Slavia को पहली बार इतना बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है. यानी यह सिर्फ नए रंग या बैज का बदलाव नहीं है, बल्कि कार के डिजाइन और फीचर्स में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लेटेस्ट टीजर में ऐसे 5 बड़े बदलाव सामने आए हैं, जो नई Slavia Facelift में मिलने की उम्मीद है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Skoda Slavia Facelift में क्याक्या बदलेगा?

नई टेललैंप डिजाइन: की LED टेललाइट में अंदर का डिजाइन बदला गया है. अब इसमें ज्यादा शार्प और ज्योमेट्रिक पैटर्न देखने को मिलेगा. हालांकि, लाइट का बेसिक आकार पहले जैसा ही रहेगा.

क्रोम का नया टच: पीछे की साइड में विंडो के आसपास पहले से ज्यादा बड़ा क्रोम बॉर्डर दिया गया है. यह बदलाव पहले जारी किए गए टीजर में नजर नहीं आया था.

नए अलॉय व्हील: नई में पुराने अलॉय व्हील की जगह नए डुअलटोन और मल्टीस्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे. लेटेस्ट तस्वीरों में इनके साथ फ्रंट में पियानो ब्लैक फिनिश वाला निचला ग्रिल हिस्सा भी दिखाई दिया है.

फ्रंट डिजाइन में बदलाव: कार के आगे नए डिजाइन वाले हेडलैंप और बदले हुए फॉग लैंप हाउसिंग मिल सकते हैं. इसके अलावा ग्रिल में नई लाइटिंग भी दी जा सकती है, जिसका डिजाइन हाल ही में अपडेट हुई Kushaq से मिलताजुलता होगा.

Skoda Slavia Facelift: केबिन और इंजन

केबिन की बात करें तो Skoda मौजूदा डैशबोर्ड डिजाइन को काफी हद तक पहले जैसा ही रख सकती है. हालांकि, इसमें नई सीट कवर और दूसरे हिस्सों में बेहतर मटीरियल दिए जा सकते हैं. साथ ही बड़ा 10.25इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. Kushaq Facelift में दिया गया रियर सीट मसाज फीचर Slavia में मिलेगा या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई Slavia में पहले की तरह 1.0लीटर और 1.5लीटर TSI टर्बोपेट्रोल इंजन मिल सकते हैं. हालांकि, 1.0लीटर इंजन के साथ नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है. यह मौजूदा 6स्पीड ऑटोमैटिक की जगह ले सकता है.

Skoda 18 अगस्त के लॉन्च से पहले धीरेधीरे नई Slavia की जानकारी सामने ला रही है. हालांकि, इसकी कीमत, वेरिएंट और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के दिन ही सामने आएगी. इसलिए अभी सामने आई जानकारी को शुरुआती अपडेट के तौर पर देखना बेहतर होगा.