भारतीय टीम को कुछ समय बाद इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज का आगाज करना है, लेकिन इससे खबर सामने आ रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इन चारों ही खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन इसके बाद भी BCCI इन्हें ड्रॉफ करने का फैसला ले रही है।

अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर होगी Team India

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज की बात करें तो इस सीरीज का आगाज 14 जुलाई 2026 से होने वाला है। यह सीरीज 19 जुलाई तक खेली जाने वाली है जिसके लिए बीते दिन BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें सभी बेतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले 4 खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया है। तो आइए इनके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं।

बुमराह, विराट और अक्षर की हुई Team India में वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट कोहली अपनी इंजरी के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। ऐसे में टीम मैनजमेंट ने उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया था। जायसवाल ने टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए 86 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अब विराट कोहली की वापसी के बाद उनका पत्ता कट गया है।

इसके अलावा भारतीय टीम में अक्षर पटेल की वापसी होने के बाद हर्ष दुबे को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। हर्ष दुबे ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में अपने नाम 4 विकेट किए थे, लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ियों का इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

सिराज और प्रिंस यादव हुए बाहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने का मौका नहीं दिया गया था। फैंस को उम्मीद थी कि वापसी इंग्लैंड दौरे के लिए की जा सकती है लेकिन भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने हार्षित राणा पर अपना भरोसा जताते हुए मोहम्मद सिराज को नंजर अंदाज कर दिया है।

इसके अलावा प्रिंस यादव (Prince  का भी यह हाल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में 5 तेज गेंदबाजों का चुनाव किया गया है लेकिन उसमें प्रिंस यादव का नाम नहीं शामिल है। प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 मैचों में 3 विकेट चटकाएं थे।