Bijnor News: बिजनौर के धामपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोहल्ला साहूवान स्थित राम मंदिर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है.

खबर अपडेट की जा रही है.