भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका दिया गया था. इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच की पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किया था. मानव सुथार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया था. उसके बाद इस खिलाड़ी को इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का ऑफर मिला.

अब मानव सुथार इंग्लैंड में अंग्रेज बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाते नजर आ रहे हैं, पहले मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था अब दूसरे मैच में भी उन्होंने मेडन फाइफर लिया है.

वारविकशर के लिए समरसेट के खिलाफ झटके 7 विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद वारविकशर ने मानव सुथार को अपनी टीम में काउंटी चैम्पियनशिप के लिए शामिल किया था. अब इस खिलाड़ी ने काउंटी के अपने दूसरे मैच में समरसेट के खिलाफ 7 विकेट अपने नाम किया. पहले पारी में इस खिलाड़ी ने 2 विकेट झटके, वहीं दूसरे पारी में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किया.

भारत के इस खिलाड़ी ने वारविकशर के लिए समरसेट के खिलाफ पहली 18 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए थे, वहीं दूसरे पारी में मानव सुथार ने 46.5 ओवर में 100 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. मानव सुथार के सामने बल्लेबाज बेबस नजर आए.

सिर्फ 2 मैचों का ही था Manav Suthar का कॉन्ट्रैक्ट

इस महीने के शुरुआत में अफगानिस्तान के ख़िलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले और लंबे फ़ॉर्मेट में भारत के लिए भविष्य के मुख्य विकल्प के तौर पर देखे जा रहे इस बाएं हाथ के स्पिनर का इंग्लैंड का छोटा सा दौरा दो मैचों में 11 विकेट के साथ खत्म हुआ. उन्होंने यॉर्कशर के ख़िलाफ वार्विकशर के लिए अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए थे.

टॉन्टन में चल रहे मैच में समरसेट की टीम पहली पारी में 208 रन पर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए.