
Man of the Match Award : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआरी गांव में आयोजित एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां ‘महुआरी प्रीमियर लीग’ नाम से एक टूर्नामेंट खेला गया, जिसमें आसपास के गांवों की करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
मैच पूरे उत्साह और जोश के साथ खेले गए, लेकिन असली हैरानी तब हुई जब पुरस्कार वितरण का समय आया। आमतौर पर ‘मैन ऑफ द मैच’ को ट्रॉफी या नकद इनाम दिया जाता है, लेकिन यहां विजेता खिलाड़ी को जिंदा देसी मुर्गा दिया गया।
View this post on Instagram
‘मैन ऑफ द मैच’ को मिला जिंदा देसी मुर्गा
रिपोर्ट के अनुसार यह टूर्नामेंट 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चला। फाइनल मुकाबले के बाद जब ‘मैन ऑफ द मैच’ का नाम घोषित किया गया, तो आयोजक एक जिंदा मुर्गा लेकर मंच पर पहुंचे।
खिलाड़ी ने मुस्कुराते हुए मुर्गा हाथ में लिया और फोटो खिंचवाई। पहले तो दर्शक थोड़ा चौंक गए, लेकिन फिर मैदान तालियों और हंसी से गूंज उठा। गांव के लोगों ने इसे अपने देसी अंदाज का खास इनाम बताया।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
इस अनोखे पुरस्कार का वीडियो अब पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे ‘देसी स्टाइल का ऑर्गेनिक रिवॉर्ड’ कह रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह इनाम तो काम का है।
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ही इसकी असली पहचान है। करोड़ों के इनाम वाले बड़े टूर्नामेंट से अलग, इस छोटे से गांव के आयोजन ने अपनी अनोखी सोच से सबका ध्यान खींच लिया है।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।