मध्य प्रदेश : एमपी अजब और सबसे गजब है, यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जबलपुर में “अजब एमपी की गजब चोरी” का मामला सामने आया है.पनागर थाना क्षेत्र से एक तबेले से भैंस और उसका पड़ा चोरी हो गया.इसके बाद पशु मालिक ने इस पूरी वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पनागर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

दरअसल संस्कारधानी जबलपुर में इन दिनों चोरी की एक अनोखी वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। पनागर थाना क्षेत्र से एक भैंस और उसका पड़ा (बछड़ा) चोरी हो गया.जानकारी के अनुसार पड़रिया निवासी भरत यादव ने पनागर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पांच जनवरी की दरमियानी रात उनके तबेले से अज्ञात चोर भैंस और उसका पड़ा चोरी कर ले गए। सुबह जब वे रोज की तरह तबेले पहुंचे तो भैंस और पड़ा गायब मिले.आसपास तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.
वही पशुमालिक ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को एक शिकायत देते हुए चोरों को पकड़ने और भैंस ढूढ़ने की बात कही.जिसके बाद एडिशनल एसपी ने पनागर पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से इलाके की रेकी कर रहे थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया.पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ कर रही है तथा संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है.ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.पशुपालक भरत यादव ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि भैंस ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन थी.अब देखना होगा कि पनागर पुलिस इस “गजब चोरी” का खुलासा कब तक कर पाती है। फिलहाल पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और आरोपियों की तलाश जारी है.