
Mumbai Local Train : मुंबई लोकल को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है, जहां रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। भीड़, भागदौड़ और टाइम की पाबंदी के बीच शायद ही कोई किसी को नोटिस करता हो।
लेकिन हाल ही में एक टिकट कलेक्टर ने अपनी लंबाई की वजह से सबका ध्यान खींच लिया। अविनाश मोहिते नाम के यूजर ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
टिकट कलेक्टर की हाइट देख लोग हैरान
वीडियो में टिकट कलेक्टर को ट्रेन के अंदर टिकट चेक करते देखा जा सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उनकी हाइट इतनी ज्यादा है कि उनका सिर मानो ट्रेन की छत से टकरा रहा हो। इसी वजह से वह बहुत संभलकर और झुककर चलते नजर आते हैं।
जैसे ही वह एक कोच से दूसरे कोच में जाते हैं, उनकी लंबाई उन्हें भीड़ में भी अलग पहचान दे देती है। वीडियो में साफ दिखता है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं, लेकिन उनकी हाइट ही लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
अविनाश ने के साथ मजेदार कैप्शन लिखा- “हाइट इतनी कि टिकट भी खुद सैल्यूट करे।” इस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “डेंजर आदमी” बताया तो किसी ने लिखा कि वह रोज सुबह 9:14 की कल्याण एसी ट्रेन में दिखते हैं।
एक यूजर ने मजाक में कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को ये दूर से ही पहचान लेते होंगे। कुल मिलाकर, इस लंबे कद के टिकट कलेक्टर ने अपनी सादगी और व्यक्तित्व से पर अलग ही पहचान बना ली है।