
क्या आप जो रोटी रोज खाते हैं वो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी है? खासतौर से अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको अपना वजन कम करना है तो दिन में 2-3 बार खाई जाने वाली रोटी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपकी रोटी ब्लड शुगर को कम ज्यादा करने में अहम रोल प्ले करती है। रोटी से अनजाने में डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर लेवल को नुकसान हो सकता है। जान लें कौन से आटे की रोटी खाना फायदेमंद होता है।
क्या आपकी रोटी सेहतमंद है?
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में काम करने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स्या ने हाल ही में एक पोडकास्ट में रोटी के बारे में बात की और बताया कि आपकी सेहत को रोजाना खाई जाने वाली रोटी कितना प्रभावित करती है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने लोगों को सिर्फ गेहूं की रोटियां खाने पर सलाह दी है। डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ गेहूं की रोटी खाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। उन्होंने तो यहां तक सुझाव दिया कि गेहूं की रोटी खाना पूरी तरह बंद कर दें। इसके बदले में आप बाजरा और ज्वार या दूसरे आटे की रोटी खाना शुरू कर दें।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।