
मोटापा घटाने के लिए स्प्राउट्स को हेल्दी नाश्ता माना जाता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर साबुत मूंग दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। मूंग दाल स्प्राउट्स आसानी से घर में तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए दाल को रातभर पानी में भिगो दें। अब दाल का सारा पानी निकाल दें और किसी सूती या मलमल के कपड़े में मूंग दाल को डालकर बांध दें। अब कपड़े में बंधी दाल को 1-2 दिन के लिए किसी गर्म जगह पर या कवर करके रख दें। बीच-बीच में चेक कर लें। अगर दाल एकदम सूखी से लगे तो पानी स्प्रे कर दें। इस तरह 2 दिन में ही मूंग दाल के अंकुर निकल जाएंगे। आप घर में इस तरह स्प्राउट्स बना सकते हैं।
मूंग दाल स्प्राउट्स बनाने की विधि
पहला तरीका- स्प्राउट्स को कच्चा खाना हेल्दी माना जाता है। अंकुरित मूंग दाल में से 1 मुट्ठी दाल लें और उसमें बारीक कटी सब्जियां डाल दें। स्प्राउट्स में खीरा, टमाटर, ककड़ी, प्याद, हरी मिर्च, हरा धनिया, उबले हुए कॉर्न, चुकंदर और पनीर का स्वाद अच्छा लगता है। अब इसमें चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। तैयार है स्वादिष्ट मूंगदाल स्प्राउट्स, आप नाश्ते में पेट भरकर खा सकते हैं।
दूसरा तरीका- स्प्राउट्स बनाने का एक और तरीका है जिसका स्वाद हल्दा मीठा होता है। इसके लिए 1 मुट्ठी मूंग दाल स्प्राउटस लें। इसमें बारीक कटे सेब, अंगूर, अनार के दाने और दूसरे पसंदीदा फल डाल दें। ज्यादा मुलायम फल न डालें उससे स्वाद बदल सकता है। सारे फलों के साथ चुकंदर, पनीर और खीरा भी डाल सकते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च नहीं डालते हैं। अब इसमें चाट मसाला, नींबू का रस और नमक मिलाकर खाएं।
तीसरा तरीका- मूंग दाल स्प्राउट्स बनाने का एक और तरीका है कि आप इन्हें हल्का उबाल लें। इसके लिए एक कड़ाही में 1 चम्मच बटर या सरसों का तेल डालें। इसमें प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालें। इसमें मूंग दाल स्प्राउट्स मिला दें और नमक मिला दें। करीब 10 मिनट के लिए कवर करके पकाएं। ऊपर से चाट मसाला और नींबू मिला दें। ये फ्राई स्प्राउट्स खाने में काफी टेस्टी लगते हैं।