बच्चों के झगड़े में बड़ों की एंट्री, युवक ने महिला को सड़क पर पटक दिया

अमेठी : गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.विवाद के दौरान एक युवक ने महिला को बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बारीपुर का है.बीती शाम आरती और पड़ोस में रहने वाले शौकत के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. बच्चों का मामूली झगड़ा देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़ों तक पहुंच गया और विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया.

इसी दौरान गुस्से में आए शौकत ने आरती के बाल पकड़ लिए और उसे इंटरलॉकिंग सड़क पर पटक दिया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद महिला कई मिनट तक सड़क पर बेहोश पड़ी रही.आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है.
इस संबंध में गौरीगंज कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply