13 दिन बाद रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आया बड़ा ट्विस्ट, शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग का गुर्गा

Rohit Shetty Juhu House Firing Case Bishnoi Gang Link Up Mumbai Crime Branch Investigation

Rohit Shetty House Firing Link Up Bishnoi Gang: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना ने मुंबई में सनसनी फैला दी है। इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और अब जांच कई अहम खुलासों की ओर बढ़ रही है। घटना के बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच में जुटी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। पुलिस को मिले सुरागों के अनुसार, फायरिंग के समय शूटर अकेला नहीं था। उसके साथ बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक अन्य शख्स भी मौजूद था, जो आसपास नजर रख रहा था।

रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग केस में नया खुलासा

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के पास उनकी तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। हालांकि, घटना को 13 दिन बीत जाने के बावजूद दोनों आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।

जांच में यह भी पता चला है कि वारदात के बाद दोनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। पहले उन्होंने विले पार्ले स्टेशन और वहां से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी जुटाई, लेकिन ट्रेन न मिलने पर उन्होंने प्राइवेट वाहन का सहारा लिया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसके बाद वे सीधे कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से दोनों ने एक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी और मुंबई से बाहर निकल गए।

अलर्ट मोड में आई मुंबई पुलिस

के घर पर हुए फायरिंग केस में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह ट्रेन किस दिशा में जा रही थी और आरोपी इस समय कहां छिपे हो सकते हैं। अधिकारियों को आशंका है कि दोनों आरोपी नेपाल के रास्ते देश से बाहर जाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है और कई टीमें तैनात की गई हैं।

-

पुलिस का कहना है कि मामले में लगातार सबूत जुटाए जा रहे हैं। तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और यात्रा से जुड़े रिकॉर्ड्स की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, यह मामला के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और इस साजिश के पीछे की पूरी कहानी सामने लाई जा सके।

Leave a Reply