दिल दहलाने वाली वारदात: पिता ने आठ माह की मासूम बेटी की कैंची से गला काटकर की हत्या, सुसाइड की कोशिश

बहराइच: यूपी के बहराइच के युवक ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया. एक पिता ने अपनी 8 माह की मासूम बेटी की कथित रूप से कैंची से गला काटकर हत्या कर दी और इसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश की.

परिजनों और पड़ोसियों की सतर्कता से आरोपी की जान बच गई, लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

ससुराल में घटी सनसनीखेज घटना

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी शादाब (19) पुत्र मोहम्मद शरीफ की शादी जुलाई 2025 में जयपुर के मालपुरा गेट स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी रुखसार बानो (19) से हुई थी। दंपती की 8 महीने की बेटी शहनाज थी। शादाब अपनी पत्नी और बेटी के साथ सामान्यतः उत्तर प्रदेश में रहता था। करीब छह दिन पहले वह पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल आया था.

जानकारी के अनुसार, शादाब और उसकी पत्नी रुखसार के बीच गांव वापस जाने को लेकर विवाद हुआ. रुखसार ने चार-पांच दिन और रुकने की बात कही, जिससे शादाब नाराज हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने पत्नी से मारपीट की और कथित तौर पर गला दबाने की कोशिश की. इसी बीच रुखसार का भाई सोहिल बीच-बचाव के लिए पहुंचा और शादाब को धक्का देकर अलग किया.

झगड़े के बाद बंद कमरे में बेटी की ली जान

धक्का दिए जाने से नाराज शादाब ने अपने साले सोहिल से भी मारपीट की। आरोप है कि उसने सोहिल के सिर पर स्टील की केतली से वार किया। स्थिति बिगड़ती देख रुखसार ने पड़ोसियों से मदद मांगी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शादाब को काबू में किया। इसी दौरान शादाब ने अपनी बेटी शहनाज को सोहिल की गोद से छीन लिया और कमरे के अंदर चला गया तथा दरवाजा बंद कर लिया.

कुछ देर बाद कमरे के भीतर उसने कथित रूप से बच्ची का कैंची से गला काट दिया. इसके बाद बच्ची के शव को कम्बल में लपेटकर छिपा दिया और स्वयं कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अंदर शादाब फंदे से लटका मिला, जिसे तुरंत नीचे उतारा गया. बच्ची कमरे में दिखाई नहीं दी. तलाश करने पर वह कम्बल में लहूलुहान अवस्था में मिली. परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. रुखसार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर गुरुवार रात आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Leave a Reply