
Udit Narayan Video Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक उदित नारायण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो जहां कुछ लोगों को पुरानी यादों में ले गया, वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई। विवाद की वजह बनी दीवार पर लगी भगवान गणेश की तस्वीर और सामने रखी ड्रिंक्स।
दरअसल, यह वीडियो सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बताया जा रहा है कि यह क्लिप अभिजीत के जन्मदिन सेलिब्रेशन की है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इस खास मौके पर संगीतकार राजेश रोशन और जतिन पंडित समेत कई बड़े नाम मौजूद थे। वीडियो में सभी 90 के दशक का सुपरहिट गीत पहला नशा गाते और झूमते दिखाई दे रहे हैं। माहौल पूरी तरह से दोस्ताना और उत्सव जैसा नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
उदित नारायण के वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स
लेकिन जैसे ही लोगों की नजर टेबल पर रखी शराब की बोतलों और पीछे टंगी भगवान गणेश की तस्वीर पर गई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, “पीछे भगवान, सामने शराब ये कैसी आस्था?” दूसरे ने कहा, “कम से कम तस्वीर को ढक देते।” कुछ लोगों ने इसे असंवेदनशीलता बताया, तो वहीं कुछ ने इसे निजी समारोह बताते हुए ज्यादा तूल न देने की सलाह भी दी।
ये भी पढ़े-
सिंगर पर पहली पत्नी ने लगाया था ये आरोप
गौर करने वाली बात ये है कि उदित नारायण हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में रहे हैं। उनकी पहली ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि गायक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उनकी बच्चादानी निकलवा दी और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी और उन्होंने न्याय की मांग की थी।
अब इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि अभी तक इस विवाद पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर बहस जारी है और फैंस उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।