Assi Movie Review: महिला सुरक्षा पर तीखे सवाल करती है ‘अस्सी’ की झकझोर देनेवाली कहानी

Assi Movie Review Taapsee Pannu Anubhav Sinha

Taapsee Pannu Film Assi: ‘आर्टिकल 15, ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी इंटेंस फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा एक बार फिर ‘अस्सी’ के साथ एक गंभीर विषय लेकर दर्शकों के बीच हाजिर है। दिल्ली में सेट की गई इस फिल्म की कहानी न सिर्फ किसी एक परिवार की कहानी बल्कि उस भय की कहानी है जो समाज में हर महिला हर पल महसूस करती है।

फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार एक टीचर के साथ कुछ मनचले लड़के मिलकर बलात्कार करते हैं और उसे अदमरी हालत में रेलवे की पटरी पर मरने के लिए छोड़कर फरार हो जाते हैं। इसके बाद जब जांच शुरू होती तो ये न सिर्फ इस पूरे मामले की बल्की हमारे सिस्टम की असलियत भी सामने लाती है।

अस्सी की कहानी

बलात्कार करने वाले लड़कों में से किस प्रकार एक लड़के का पिता अपनी धन दौलत का इस्तेमाल करके सिस्टम के साथ मिलकर केस को गुमराह करता है। इधर तापसी का किरदार पीड़ित महिला का पक्ष अदालत में रखती है जहां उसे सबूतों की कमी के कारण लगभग हार का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस कोर्टरूम में कई ऐसी सच्चाई सामने आती है जिसके आगे न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि अदालत भी उचित न्याय करने में असमर्थ महसूस करने लगता है।

स्टार कास्ट का अभिनय

फिल्म में जीशान अय्यूब के किरदार में गंभीरता नजर आती है जो कहानी को और इंटेंस बनाती है। वहीं कानी कुस्रुती ने वाकई सराहनीय परफॉर्मेंस दिया है। इसी के साथ तापसी की बात करें तो उन्होंने अपने किरदार को बढ़िया ढंग से निभाया है। फिल्म में कुमुद मिश्रा का किरदार भी बेहद कॉम्प्लेक्स और सीरियस है जो उन्होंने बखूभी निभाया है।

फिल्म का फाइनल टेक

ये फिल्म महज मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि ये हमारे देश में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। ये फिल्म सवाल पूछती है कि आखिर कब वो वक्त आएगा जब महिलाएं किसी भी समय बिना किसी हिचक के आजादी से समाज में सांस ले सकेंगी और सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। हर 20 मिनट में देश में एक बलात्कार की घटना रिपोर्ट होती है और ये बात पूरी फिल्म के दरम्यान आपको यद् दिलाया जाता है। अनुभव सिन्हा ने बेहद झकझोर देने वाली कहानी के माध्यम से समाज की सच्चाई को पेश किया है।

कब रिलीज होगा अस्सी

कहते हैं फिल्में समाज का आयना होती हैं और इसका प्रभाव सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाना चाहिए। ये फिल्म ठीक वही करती नजर आती हैं। फिल्म अस्सी को 3.5 स्टार्स की रेटिंग मिली है। इसमें जीशान अय्यूब, कनी कुस्रुती, कुमुद मिश्रा, रेवती, सुप्रिया पाठक और मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। ‘अस्सी’ आनेवाली 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply