जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर

Rajpal Yadav 9 Crore Loan Case Tihar Jail Amid Vijender Singh Offers Film

Rajpal Yadav 9 Crore Loan Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 5 फरवरी 2026 को उन्होंने अदालत के आदेश के बाद खुद को सरेंडर कर दिया था। मामला साल 2010 में उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है।

बताया जाता है कि इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और वह समय पर कर्ज नहीं चुका पाए। वर्षों बाद ब्याज और जुर्माने के साथ यह रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। चेक बाउंस होने के बाद मामला कानूनी रूप से गंभीर हो गया और उन्हें जेल जाना पड़ा।

राजपाल यादव को मिला फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन

राजपाल यादव के सरेंडर करते ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके समर्थन में सामने आए। खबरों के मुताबिक सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान और समेत कई कलाकारों ने उन्हें भविष्य में अपने प्रोजेक्ट्स में काम देने का आश्वासन दिया। हालांकि, अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है, जो ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह का है।

विजेंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान

विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने राजपाल यादव के प्रति समर्थन जताया और अपने किए गए पोस्ट में लिखा कि वह सच्चे टैलेंट की कद्र करते हैं और राजपाल ने भारतीय सिनेमा को अनमोल योगदान दिया है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे घोषणा की कि वे राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय संजू सैनी कर रहे हैं। विजेंदर ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में वे राजपाल का साथ देना चाहते हैं।

-

निर्देशक ने भी जताई खुशी

विजेंदर की पोस्ट पर निर्देशक संजय संजू सैनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे को अपने सेट पर देखने के लिए उत्साहित हैं और यह समर्थन उनकी फिल्म के लिए भी सम्मान की बात है। फिलहाल 16 फरवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। इंडस्ट्री और फैंस को उम्मीद है कि राजपाल यादव जल्द ही इस कानूनी संकट से बाहर निकलेंगे और एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

Leave a Reply