
UP Weather Alert: यूपी समेत पूरे देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है. आधी फरवरी बीती है लेकिन मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है. दिन में इतनी तेज धूप निकलती है कि गर्म कपड़े तो से गायब ही हो गए हैं. ऐसा ही हाल रहा तो जल्द ही गर्म कपड़े बैग में पैक हो जाएंगे. हालांकि इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. आज से यूपी में मौसम बदलेगा और बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लग जाएगा.
आज कैसा है यूपी का मौसम
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान आसमान साफ होगा और कहीं कहीं सुबह के समय छिछला कोहरा भी नजर आ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 फरवरी से यूपी में भी देखने को मिलेगा. शाम से ही कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में हल्की धूप और शाम को ठंडक का एहसास बना रहेगा. सुबह के समय धुंध थोड़ी परेशानी बढ़ा सकती है.
17-18 फरवरी को बदलेगा मौसम
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आगरा मंडल और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही ज्यादा रहेगी. अनुमान है कि सोमवार को ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.
24 घंटे बाद बारिश की संभावना
मंगलवार (17 फरवरी) को पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कांसगज, एटा और हाथरस में काले बादलों का डेरा रहेगा और इस बीच हल्की बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती है.
लखनऊ-प्रयागराज का मौसम
राजधानी लखनऊ में दो दिन बाद मौसम में बदलाव के आसार है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि 16 और 17 फरवरी को यहां मौसम सामान्य ही रहने वाला है. अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 18 फरवरी को यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. नोएडा क मौसम सामान्य रहने वाला है. नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. प्रयागराज में 16 फरवरी को दिन थोड़ा गर्म महसूस हो सकता है. अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 11 से 13 डिग्री के बीच रहेगा.
गाजियाबाद से कानपुर तक मौसम सोमवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, आगरा गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, गोरखपुर, कानपुर, सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, बरेली, रामपुर, अलीगढ़,इटावा, अयोध्या, बहराइच, कुशीनगर, महराजगंज, मऊ,देवरिया, बलिया, बाराबंकी, झांसी, ललितपुर और आस पास के जिलों में आसमान साफ होगा. इन जिलों मे धूप भी खिली रहेगी. रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी.
जानिए तापमान का हाल
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक यूपी में अब तापमान बहुत लुढ़केगा फिलहाल ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. हालांकि अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. उसके बाद इसमें फिर इतनी ही गिरावट भी देखने को मिलेगी.