तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Tamannaah Bhatia And Sara Arjun Dance Their Hearts Out At Isha Centre Videos

Sara Arjun And Tamannaah Bhatia Dance On Mahashivratri: महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में भव्य और यादगार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड और टेलीविजन की कई मशहूर अभिनेत्रियां मौजूद रहीं। समारोह में शामिल हुईं सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने भक्ति और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना का आनंद लिया।

वायरल हुआ सेलिब्रिटीज का डांस वीडियो

समारोह का सबसे आकर्षक पल था सेलिब्रिटीज का डांस। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ग्रुप में डांस करते हुए नजर आईं, वहीं सारा और श्रीनिधि जोश और ऊर्जा के साथ झूमते नजर आए। इन वीडियो ने फैंस के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया।

तमन्ना भाटिया ने साझा किया अनुभव

ने समारोह में अपनी भागीदारी और अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मैं प्रवचन, प्रस्तुतियां, आधी रात का ध्यान और स्वादिष्ट प्रसाद का इंतजार कर रही थी। जागते रहने के लिए मैं जितना हो सके उतना नाचूंगी। यहां आकर मुझे बहुत मजा आया।” उनका यह उत्साह समारोह की भक्ति और खुशी को और बढ़ा रहा था।

सारा अर्जुन ने भी जताई खुशी

‘धुरंधर’ अभिनेत्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। सुंदर प्रस्तुतियां देखकर मैं आभारी हूं। नाचने का मुझे बहुत इंतजार था।” उनका यह उत्साह समारोह में शामिल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक रहा।

 

View this post on Instagram

 

श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने कही ये बात

श्रीनिधि शेट्टी ने कहा, “महाशिवरात्रि वह रात है जिसका मुझे हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। आज की रात कमाल की है। उम्मीद है आप सभी इसका मजा उठाएंगे।” मौनी रॉय ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले साल उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में पता चला था। इस साल वह फिर आईं और पूजा-अर्चना का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।

-

समारोह में केवल सेलिब्रिटीज ही नहीं, बल्कि कई राजनेता भी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एआईएडीएमके के एस.पी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वेलुमणि और डीएमडीके की प्रेमलता विजयकांत ने भी भक्ति और पूजा में हिस्सा लिया।

Leave a Reply