सऊदी अरब में कब दिखेगा रमजान का चांद? भारत में 19 या 20 फरवरी किस दिन होगा पहला रोजा

सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में रमजान की शुरुआत चांद दिखने के बाद ही तय होती है। जिस दिन नया चांद दिखाई देता है उसके ठीक अगले दिन से पाक महीना रमजान शुरू हो जाता है। बता दें सऊदी अरब में रमजान की शुरुआत भारत से पहले हो जाती है इसलिए हर मुसलमान की नजर सऊदी अरब के चांद पर रहती है। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से अपील की है कि वे 17 फरवरी की शाम में रमजान का चांद देखने की कोशिश करें। अगर किसी को चांद नंगी आंखों से या दूरबीन की मदद से दिखाई देता है तो वह तुरंत नजदीकी अदालत में इसकी सूचना दे। अगर सऊदी में 17 तारीख को चांद नजर आ जाता है तो वहां पहला रोजा 18 फरवरी 2026 को रखा जाएगा।
सऊदी में कब दिखेगा रमजान का चांद 2026 
सऊदी अरब में रमजान का चांद 17 फरवरी 2026 को दिखने की पूरी उम्मीद है। अगर चांद इस दिन दिख गया तो सऊदी में पहला रोजा 18 फरवरी को रखा जाएगा। अगर चांद नहीं दिखता है तब सऊदी में पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा।
भारत में रमजान का चांद कब दिखेगा 2026 
भारत में रमजान महीने की शुरुआत 19 फरवरी 2026 से हो सकती है। लेकिन अगर 18 फरवरी को चांद नहीं दिखता है तब भारत में पहला रोजा 20 फरवरी को रखा जाएगा।
रमजान में रोजा रखना है जरूरी
रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है जो मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इस दौरान मुसलमान सुबह से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है। सहरी रोजा शुरू करने से पहले सुबह के समय खाये जाने वाले भोजन को कहते हैं और वहीं जब सूर्यास्त के बाद रोजा खोला जाता है तो उसे इफ्तार कहते हैं।
रमजान सहरी-इफ्तार टाइम टेबल 2026 

  1. 19 फरवरी – 05:36 AM 06:15 PM
  2. 20 फरवरी – 05:35 AM 06:16 PM
  3. 21 फरवरी – 05:35 AM 06:17 PM
  4. 22 फरवरी – 05:34 AM 06:17 PM
  5. 23 फरवरी – 05:33 AM 06:18 PM
  6. 24 फरवरी – 05:32 AM 06:19 PM
  7. 25 फरवरी – 05:31 AM 06:19 PM
  8. 26 फरवरी – 05:30 AM 06:20 PM
  9. 27 फरवरी – 05:29 AM 06:21 PM
  10. 28 फरवरी – 05:28 AM 06:21 PM
  11. 01 मार्च – 05:27 AM 06:22 PM
  12. 02 मार्च – 05:26 AM 06:23 PM
  13. 03 मार्च – 05:25 AM 06:23 PM
  14. 04 मार्च – 05:24 AM 06:24 PM
  15. 05 मार्च – 05:23 AM 06:25 PM
  16. 06 मार्च – 05:22 AM 06:25 PM
  17. 07 मार्च – 05:21 AM 06:26 PM
  18. 08 मार्च – 05:20 AM 06:26 PM
  19. 09 मार्च – 05:19 AM 06:27 PM
  20. 10 मार्च – 05:18 AM 06:28 PM
  21. 11 मार्च – 05:17 AM 06:28 PM
  22. 12 मार्च – 05:15 AM 06:29 PM
  23. 13 मार्च – 05:14 AM 06:29 PM
  24. 14 मार्च – 05:13 AM 06:30 PM
  25. 15 मार्च – 05:12 AM 06:31 PM
  26. 16 मार्च – 05:11 AM 06:31 PM
  27. 17 मार्च – 05:10 AM 06:32 PM
  28. 18 मार्च – 05:08 AM 06:32 PM
  29. 19 मार्च – 05:07 AM 06:33 PM

Leave a Reply