श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जिले में रविवार देर रात लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट की.रोकने पर उन्होंने पिता की हत्या कर दी. घर में बहू ने छिपकर जान बचाई.
बता दें हथियार बंद चार लुटेरों ने रविवार की देर रात हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उल्लहवा निवासी नेमराज पाठक (50) के घर धावा बोला.चोरों ने नेमराज पाठक को बंदी बनाकर घर में लूटपाट की. नेमराज द्वारा शोर मचाने के प्रयास में उनकी धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी.
लक्ष्मी ने बेड के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई
नेमराज की चीख सुन पहुंचे बेटे सुनील पाठक (28) पर भी चोरों ने हमला किया और घायल कर दिया. पिता पुत्र पर हमला होता देख बहु लक्ष्मी ने बेड के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई. बहू ने बताया कि हम लोग अपने कमरे में सो रहे थे. देर रात लगभग 1:30 बजे ससुर की हल्की आवाज सुन हम दोनों उठे थे. बाहर निकल कर देखा तो ससुर लहूलुहान अपनी चारपाई पर पड़े थे और चार लोग चोरी कर रहे थे.
पुलिस महकमे में हड़कंप
पति सुनील के बाहर निकलते ही उन पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद वो बेड के नीचे छिप गई. चोरों के जाने के बाद देखा तो ससुर की मौत हो गई थी. लूटपाट और हत्याकांड सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी.सूचना मिलते मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ अपराध आलोक सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच की. एसपी ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।