अंदर से नरम और बाहर से क्रंची दही कबाब बिना फटे होंगे तैयार, स्वाद ऐसा कि मुंह में जाते ही घुल जाए, नोट करें रेसिपी

दही से बने कबाब तलते समय अक्सर फट जाते हैं या सॉफ्ट नहीं बनते, लेकिन आज हम आपको ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे जिससे आपके दही कबाब बनेंगे बिल्कुल परफेक्ट बाहर से क्रंची, अंदर से क्रीमी और स्वाद में लाजवाब। तो चलिए, बिना देर किए नोट कर लीजिए ये आसान और शानदार रेसिपी!

दही कबाब बनाने के लिए सामग्री

दही 1 KG,  काजू, तेल  प्याज़ 1 छोटा, पनीर 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ), किशमिश 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ), अदरक 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, पुदीना कुछ पत्ते, ताजा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, इलायची पाउडर चुटकी, जीरा पाउडर ¼ TSP, काला नमक ½ TSP, चाट मसाला ½ TSP, पाउडर चीनी 1 TSP, काली मिर्च ½ TSP, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला एक चुटकी, बेसन 1 TBSP, ब्रेडक्रम्ब्स ज़रूरत के हिसाब से

दही कबाब बनाने की विधि :

  • एक मलमल के कपड़े में दही को रखें। उसे उठाकर हल्के से निचोड़ें और उसका पानी निकलने दें। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

  • फिर कपड़े को मोड़कर एक बतर्न में रखें और दही पर थोड़ा वज़न डालें ताकि एक्सट्रा पानी निकल जाए।

  • अब, इस सेटअप को फ्रिज में रखें और रात भर, बेहतर होगा 8-12 घंटे के लिए रख दें।

  • तय समय के बाद दही को एक बड़े कटोरे में निकाल लें और आगे का प्रोसेस करने तक अलग रख दें।

  • अब, एक गहरे पैन में तेल डालकर गरम करें, उसमें प्याज़ डालें और उन्हें लगभग हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें, फिर टिशू पेपर से थपथपाकर तेल हटा दें।

  • अब, उसी तेल में काजू को हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें और उन्हें एक कटोरे में निकाल लें।

  • काजू और प्याज़ के ठंडे होने के बाद, अच्छी तरह से काट लें और हंग कर्ड में मिक्सचर की बाकी सभी चीज़ों के साथ डालकर स्पैचुला से अच्छी तरह मिला लें।

  • अगर आपके मिक्सचर में ठीक से बाइंडिंग नहीं हो रही है, तो आप ब्रेडक्रम्ब्स भी डाल सकते हैं।

  • मिक्सचर का थोड़ा सा हिस्सा लें और उसे गोल आकार दें, फिर धीरे से दबाकर थोड़ा चपटा करें।

  • कबाब पर ब्रेडक्रम्ब्स लगाएं और कबाब को गरम तेल में क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें, इन्हें फ्राई होने में सिर्फ़ 2-3 मिनट लगते हैं।

  • फ्राई होने के बाद इन्हें टिशू पेपर लगी छलनी में निकाल लें ताकि सारा एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

  • परफेक्ट दही के कबाब तैयार हैं, इन्हें हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Leave a Reply