
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakond Viral Wedding Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फेवरेट कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, समारोह को पूरी तरह निजी रखा जाएगा और इसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। वेडिंग इनविटेशन भी सीमित लोगों को भेजे जाने की चर्चा है। हालांकि, कपल की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
4 मार्च को होगा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबर है। यह रिसेप्शन शहर के चर्चित होटल ताज कृष्णा में शाम 7 बजे से शुरू होगा। माना जा रहा है कि इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। फैंस अब इस ग्रैंड इवेंट की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्मी पर्दे से शुरू हुई कपल की लव स्टोरी
और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म गीता गोविंदम के दौरान बढ़ीं। फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गईं।
-
हालांकि, कई बार संग एक्ट्रेस की वेकेशन की तस्वीरें सामने आई और इवेंट्स में एक-दूसरे के सपोर्ट में दिखने के बावजूद, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। अक्टूबर 2025 में उनकी गुपचुप सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन उस समय भी कपल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
अगर शादी की ये खबरें सही साबित होती हैं, तो यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी। फैंस को अब बस आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, ताकि वे अपने पसंदीदा सितारों को नई जिंदगी की शुरुआत करते देख सकें।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।