जेल की सलाखों से बाहर निकलेंगे राजपाल यादव! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, बस 3 बजे तक पूरा करना होगा ये काम

Rajpal Yadav Bail Hearing Delhi High Court Gives Deadline To Submit Rupees

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। आज दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त निर्देश दिए और उनके वकील को अंतरिम जमानत के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया।

राजपाल यादव का 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर यह राशि आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर दी जाती है, तो राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी जाएगी।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि यह डिमांड ड्राफ्ट समय पर जमा नहीं हुआ, तो इस मामले पर कल सुबह सुनवाई होगी और तब तक जमानत पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।

क्यों विवादों में फंस एक्टर

लंबे समय से चेक बाउंस और कर्ज के विवाद में फंसे हैं। 2010 में उन्होंने फिल्म बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद दिए गए चेक बाउंस हो गए और मामला कोर्ट में पहुंचा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले भी राजपाल को अस्थायी राहत दी थी, लेकिन तय समयसीमा में भुगतान नहीं होने के कारण सख्त रुख अपनाया गया। अब अदालत ने 1.5 करोड़ रुपये की राशि जमा करने को अंतरिम जमानत की शर्त बना दिया है।

सेलिब्रिटी होने पर भी नहीं मिली वीआईपी सुविधा

कोर्ट ने इस दौरान यह स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी होने से कानून में कोई छूट नहीं है। जमानत मिलने के लिए निश्चित राशि जमा करना जरूरी है। अदालत ने वकील को निर्देश दिया कि वे प्रतिवादी के नाम पर DD जमा करें और उसे समय पर प्रस्तुत करें।

-

आपको बता दें, राजपाल यादव की मदद के लिए से लेकर सोनू सूद समेत कई सितारे हाथ बढ़ाए हैं। वहीं, हाल ही में राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया भी था कि उनके पति के लिए कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन उन्होंने किसी का नाम साझा नहीं किया।

राधा ने बॉम्बे टाइम्स को कहा, “मैं अभी किसी खास नाम का खुलासा नहीं कर सकती, लेकिन यह जरूर कहना चाहती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इस समय मैं नाम या आंकड़े साझा नहीं कर सकती।”

Leave a Reply