
Virat Kohli And Anushka Sharma Viral Video: बीते दिन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। हालांकि पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से मात दी। इस जीत के जश्न के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर कूल और सहज अंदाज में नजर आए। इस दौरान दोनों की स्टाइल और सादगी ने फैंस का ध्यान खींचा।
सिंपल लुक में नजर आई अनुष्का शर्मा
दरअसल, अब कपल का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में कॉटन का सफेद सूट पहने नजर आईं। उनके गले में तुसली माला और माथे पर छोटी बिंदी ने उनके लुक को और भी शांत और आकर्षक बनाया। पैपराजी की नजर पड़ते ही अनुष्का ने पलभर के लिए कैमरे की ओर देखा और फिर बिना किसी शोर-शराबे के आगे बढ़ गईं। उनका यह संयमित और सहज अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
View this post on Instagram
विराट कोहली ने भी कैजुअल लुक में जीता फैंस का दिल
इसके अलावा भी एयरपोर्ट पर लूट पैंट्स और शर्ट में बेहद कैजुअल अंदाज में नजर आए। उनका यह आरामदायक लुक निजी जीवन की झलक देता है और दर्शाता है कि वे लाइमलाइट और मीडिया से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। विराट का सहज अंदाज दोनों के कूल कपल वाइब को और भी बढ़ा रहा था।
-
लाइमलाइट से दूर रहते हैं कपल
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और इन दिनों वो अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं। अनुष्का लंदन में अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ समय बिता रही हैं और आध्यात्मिक जीवन में रुचि ले रही हैं। विराट भी शांत और निजी जीवन की ओर रुझान रखते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। दोनों ने बच्चों का चेहरा अभी तक मीडिया के सामने नहीं दिखाया है और अपनी प्राइवेट लाइफ को सुरक्षित रखा है। फिलहाल, फैंस के लिए यह पल खास था क्योंकि उन्होंने अपने पसंदीदा कपल को इस खास अंदाज में हमेशा की तरह देखा। हालांकि, विराट का कैजुअल लुक और अनुष्का का सिंपल लेकिन आकर्षक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।