
Stray Dog Viral Video : भारत में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। कई शहरों और कस्बों में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने घर के बाहर गली में फोन पर बात कर रही थी।
तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उसके पास आया और उस पर हमला कर दिया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। कुत्ते ने पहले उसके पैर को काटने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता दोबारा उस पर झपटा और वह जमीन पर गिर गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया।
भारत में जितने आवारा कुत्ते हैं वह बहुत बड़ी समस्या बन चुके हैं
शेल्टर होम से काम नहीं चलेगा
करीब 30 परसेंट कुत्तों को विदेशो की तरह इंजेक्शन लगाकर खत्म करना होगा
तब जाकर लोगों का लगातार रैबीज से मारना रुकेगा
वरना इंसान रैबीज से तड़प तड़प कर पागल होकर मरते रहेंगे और कपिल…
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 16, 2026
फोन पर बात कर रही महिला पर कुत्ते ने किया हमला
इस घटना के बाद पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि इंसानों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए और सिर्फ बनाना काफी नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने इस सोच का विरोध किया।
एक यूजर ने लिखा कि अगर समस्या है तो उसका हल वैक्सीनेशन और नसबंदी से निकाला जाना चाहिए, न कि जहर देकर मारने से। लोगों का कहना है कि गुस्से में लिया गया फैसला नई परेशानियां खड़ी कर सकता है। समस्या असली है, लेकिन समाधान संतुलित और मानवीय होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें :
रैबीज एक जानलेवा बीमारी
रैबीज एक जानलेवा बीमारी है और समय पर इलाज न मिले तो यह जान भी ले सकती है। यही वजह है कि लोगों में डर स्वाभाविक है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन, नसबंदी कार्यक्रम और निगरानी से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। जागरूकता, जिम्मेदार पालतू पशु पालन और प्रशासनिक सख्ती मिलकर ही इस चुनौती का स्थायी समाधान दे सकते हैं।