
अगर डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज न किया जाए, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें कंज्यूम करके न केवल ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाया जा सकता है बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाले फल- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जामुन, संतरा और सेब जैसे फल, डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं क्योंकि इन फलों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो आप ओट्स, बाजरा, ब्राउन राइस जैसे सुपर फूड्स को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।
किन-किन चीजों का कर सकते हैं सेवन- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पत्तेदार सब्जियां भी डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। आप पालक और ब्रोकली जैसी सब्जियों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना जरूरी है वरना सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी फायदेमंद- हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज पेशेंट्स को बादाम खाने की सलाह दी जाती है। ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए अखरोट और पिस्ता को भी कंज्यूम किया जा सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर मेथी दाना भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।