सोनाक्षी और जहीर की कार मस्ती ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, वीडियो देख फैंस बोले- यही हैं असली कपल गोल्स

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Viral Car Video Couple Goals

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Chemistry: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों का एक क्यूट और मस्तीभरा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खुद सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर कार में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘वीआईपी’ गाना बज रहा है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। गाने की धुन पर दोनों झूमते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की केमिस्ट्री और बेफिक्र अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में दोनों का कैंडिड मोमेंट साफ झलकता है, जो दर्शाता है कि वे साथ में हर पल को खुलकर एंजॉय करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमारी घेड़ी, हमारा राज। इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान और भी खींच लिया। वहीं जहीर इकबाल ने भी इस पोस्ट पर हंसने और इमोशनल इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं और यही वजह है कि फैंस उन्हें ‘कपल गोल्स’ का टैग देते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता

बता दें कि और जहीर इकबाल ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज की थी। यह रजिस्टर्ड शादी उनके घर पर सादगी से संपन्न हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बाद में मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

सोनाक्षी सिन्हा का करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में फिल्म जटाधारा में देखा गया था, जिसमें उनके साथ सुधीर बाबू नजर आए। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी ने साउथ सिनेमा में भी कदम रखा। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी। पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सोनाक्षी और जहीर न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

Leave a Reply