बिहार: मैट्रिक परीक्षा में ​20 फिट ऊंची चार दीवारी फांदी छात्रा, विडियो वायरल, FIR हुआ दर्ज

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्र में लेट पहुंची एक छात्रा करीब 20 फीट ऊंची चारदिवारी फांद कर प्रवेश किया है. छात्रा का केंद्र में प्रवेश का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर‌ वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की गई है जिसके खिलाफ बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह वीडियो बलिया एस ए एस उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र की है, जहां पर परीक्षार्थी लेट पहुंचे तो बीस फीट ऊंची चारदिवाली फांद कर एक छात्रा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की थी.

परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारी मना करते रहे लेकिन इसके बावजूद छात्रा परीक्षा केंद्र पर हुई दाखिल

छात्र की इस हरकत का वीडियो वायरल हुआ था जहां वायरल वीडियो में एक युवक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पहले पहुंचता है फिर छात्रा को नीचे से लोगों के सहारे ऊपर खींच कर परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल कराया जाता है. जबकि इस दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारी मना करते रहे लेकिन इसके बावजूद छात्रा परीक्षा केंद्र पर दाखिल हुई.

एक छात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का सख्त आदेश है कि विलंब से पहुंचने पर केन्द्र में प्रवेश नहीं करना है अगर कोई जबरन या चाहर दिवारी फांद कर प्रवेश करते हैं तो ऐसे छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी. इसी में एक छात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अभिभावकों से अनुरोध है कि समय पर बच्चों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचा दें ताकि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.

Leave a Reply