कैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!

How To Remove Stubborn Holi Colors Safely Skin Friendly Tips

Tips To Remove Holi Colors: होली का मज़ा जितना रंगों में है, उतना ही मुश्किल होता है उन रंगों को खेलने के बाद चेहरे और बालों से साफ करना। अगर दोस्तों ने मना करने के बावजूद पक्के रंग लगा दिए हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यहां बताए गए कुछ आसान और अपना सकते हैं, जिनसे आप रंग आसानी से हटा सकते हैं।

होली के जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाए ?

  • नारियल तेल से मालिश करें

होली के जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए त्वचा पर नारियल तेल का मालिश कर सकते हैं। रंग खेलने से पहले और बाद में त्वचा पर नारियल तेल की हल्की मालिश करने से रंग हल्का हो जाता है और आसानी से रंग निकल जाता है। यह त्वचा को नमी भी देता है और जलन से बचाता है।

  • बेसन और दही का पेस्ट

हटाने के लिए बेसन और दही का पेस्ट भी बड़ा कारगर बताया गया है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही, थोड़ा नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग आसानी से निकल जाता है और त्वचा भी मुलायम रहती है।

  • मुल्तानी मिट्टी

रंग हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह रंग निकालने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक और नमी भी देता है।

  • बेकिंग सोडा

जिद्दी रंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यदि रंग बहुत जिद्दी हो, तो बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण बनाकर इसे हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं।

  • कच्चा दूध

जिद्दी रंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा के अलावा, कच्चा दूध भी आप प्रयोग कर सकते है। इसके लिए रुई में कच्चा दूध भिगोकर चेहरे और हाथों पर रगड़ने से रंग आसानी से निकल जाता है और त्वचा भी मुलायम रहती है।

बालों और नाखूनों से रंग हटाने के तरीके

  • बालों के लिए

बालों में सीधा शैंपू न करें, पहले तेल से अच्छी तरह मालिश करें। दही या अंडे का हेयर मास्क भी लगाया जा सकता है।

  • नाखूनों के लिए

नाखूनों को नींबू के रस में डुबोकर रखें और फिर ब्रश से साफ़ करें।

ये भी पढ़े:-

  • चेहरे और त्वचा से जिद्दी रंग हटाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

त्वचा को जोर से न रगड़ें, इससे जलन हो सकती है।
गर्म पानी का उपयोग कम करें, गुनगुना पानी बेहतर है।
रंग हटने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

Leave a Reply