
Bandar Release Date: अभिनेता बॉबी देओल की ‘बंदर’ अब आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा बनी हुई थी और अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
‘बंदर’ एक इंटेंस ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें बॉबी देओल बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आएंगे। पिछले कुछ वर्षों में ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से अपनी नई पहचान बनाने के बाद बॉबी देओल का यह किरदार उनके करियर का एक और अहम पड़ाव माना जा रहा है। फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज का समर्थन मिला है।
बंदर की सबसे बड़ी खासियत
फिल्म बंदर की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्रिएटिव टीम है। अनुराग कश्यप अपने बेबाक और यथार्थवादी सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। ‘बंदर’ में भी उनके उसी तीखे और सशक्त अंदाज की झलक देखने को मिल सकती है।
View this post on Instagram
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी है बंदर
सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। सुदीप शर्मा इससे पहले पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘बंदर’ की कहानी भी उतनी ही प्रभावशाली और विचारोत्तेजक होगी। रिलीज से पहले ही ‘बंदर’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी है।
बंदर फिल्म के स्टार कास्ट
2025 के 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद क्रिटिक्स ने इसे दिल दहला देने वाली और गहरा असर छोड़ने वाली फिल्म बताया था। इस प्रतिक्रिया ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। स्टार कास्ट की बात करें तो के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मजबूत कहानी, सशक्त निर्देशन और दमदार कलाकारों के साथ ‘बंदर’ को 2026 की सबसे खास फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।