मिचेल सैंटनर ने पास पाकिस्तान के खिलाफ महारिकॉर्ड बनाने का मौका,न्यूजीलैंड का कोई क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा

 Mitchell Santner New Zealand vs Pakistan Super 8: न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 4 राउंड का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। सैंटनर अगर इस मैच में 24 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। उन्होंन अभी तक 130 मैच की 87 पारियों में 974 रन बनाए हैं।

अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ इस आंकड़े को छू लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। सैंटनर के नाम इस फॉर्मेट में 126 पारियों में 136 विकेट हासिल किए हैं।

अभी तक वीरनदीप सिंह, सिकंदर रजा, मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन और हार्दिक पांड्या ने ही यह कारनामा किया है।

इसके अलावा अगर वह गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक कीवी टीम के लिए टिम साउदी, डेनियल विटोरी, ट्रेंट बोल्ट, सर रिचर्ड हेडली, क्रिस केर्न्स और मैट हेनरी ही ऐसा कर पाए हैं।

बता दें कि सैंटनर ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में 15 पारियों में 14 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में 9 पारियों में 114 रन बनाए हैं।

मौजूदा वर्ल्ड कप में सैंटनर का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। गेंदबाजी में उनके खाते में तीन मैच में सिर्फ 1 विकेट आया है और बल्लेबाजी में दो पारियों में 21 रन बनाए हैं।

Leave a Reply