SL vs ENG: टूटने वाला है महेला जयवर्धने का बेहद ही खास T20 World Cup रिकॉर्ड, Pathum Nissanka रच सकते हैं इतिहास

 

Pathum Nissanka Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय पथुम निसांका श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए अब तक 88 टी20 मैचों की 87 इनिंग में 2636 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 19 अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया है।

यहां से अब वो इंग्लैंड के सामने सुपर-8 के मुकाबले में अगर 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो वो महेला जयवर्धने को पछाड़कर श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फिलहाल ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में 7-7 फिफ्टी प्लस की इनिंग के साथ संयुक्त रूप से इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

टी20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

  • 7 – पथुम निसांका (22 पारी)
  • 7 – महेला जयवर्धने (31 पारी)
  • 6 – तिलकरत्ने दिलशान (34 पारी)
  • 5 – कुसल मेंडिस (15 पारी)

बताते चलें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पथुम निसांका बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और वो अब तक टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए 4 पारियों में 66.33 की औसत और 156.69 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बना चुके हैं। वो टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

श्रीलंका टीम का पूरा स्क्वाड: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालागे, दु्ष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कामिल मिशारा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड टीम का पूरा स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।

Leave a Reply