मैहर-सतना रोड पर फिल्मी अंदाज में लूट: सड़क पर कील बिछाकर रोका ट्रक, चालक को मारी गोली

मैहर: रामपथ गमन मार्ग पर कुंदहरी के पास बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात लुटेरों ने सड़क पर लोहे की कीलें बिछाकर पहले ट्रक को पंचर किया और फिर विरोध करने पर चालक को गोली मारकर नकदी लूट ली. घायल चालक को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है.

कील बिछाकर फैलाया जाल, फिर दी वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, मऊगंज जिले के तरहड़ निवासी मो. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। तस्लीम (26 वर्ष) ट्रक क्रमांक CG-07 CG 7990 लेकर चित्रकूट से बुरहानपुर की ओर जा रहे थे. रात करीब डेढ़ बजे जब वे कुंदहरी के पास पहुंचे, तो सड़क पर बिछी कीलों के कारण उनके ट्रक का अगला बायां पहिया पंचर हो गया. जैसे ही तस्लीम ट्रक रोककर पहिए से कील निकालने के लिए नीचे उतरे, पीछे से आए एक युवक ने उनसे पैसों की मांग शुरू कर दी. मना करने पर आरोपी ने हाथापाई की और चालक की जेब में रखे लगभग 3 हजार रुपये जबरन छीन लिए.

विरोध करने पर मारी गोली

लूट का विरोध करते हुए जब तस्लीम ट्रक के केबिन से लोहे की रॉड लेकर बदमाश की ओर बढ़े, तो आरोपी ने कट्टे से फायर झोंक दिया. गोली तस्लीम के बाएं हाथ में कंधे के नीचे जा लगी. वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घायल तस्लीम ने हिम्मत दिखाते हुए वहां से गुजर रही एक बारात की पिकअप को रुकवाया और सतना पहुंचे, जहां से पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई.

हालत नाजुक, रीवा में हुआ ऑपरेशन

सतना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तस्लीम को गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया. परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर हाथ में फंसी गोली निकाल ली है, लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

पुलिस जांच और सुरक्षा पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आसपास के ढाबों में पूछताछ शुरू कर दी है. इस वारदात ने रामपथ गमन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मांग की है कि रामपथ गमन मार्ग पर रात्रि गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए. अंधेरे मोड़ों और संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित हो. वारदात में शामिल गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

Leave a Reply