फेक WhatsApp अकाउंट से परेशान ‘धुरंधर’ की आयशा खान, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लोगों को किया सचेत

Ayesha Khan Fake Whatsapp Account Controversy Dhurandhar Song Shararat
Ayesha Khan Fake Whatsapp Account: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद से आयशा खान लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिल्म के गाने ‘शरारत’ में उनके जबरदस्त डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने खुद आयशा को भी हैरान कर दिया।

आयशा खान के नाम से बना फेर व्हाट्सएप अकाउंट

दरअसल, के नाम से किसी ने फेक व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है और वह उसे एक्टिवली इस्तेमाल भी कर रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस के होश उड़ गए। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर किसी के साथ धोखाधड़ी न की जाए।

जैसे ही आयशा को इस फर्जी अकाउंट की भनक लगी, उन्होंने बिना देरी किए एक्शन लेना जरूरी समझा। साथ ही एक्ट्रेस ने खुद उस फेक अकाउंट की चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने साफ लिखा कि इस अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है और लोग इस नंबर से संपर्क न करें।

एक्ट्रेस ने फैंस को यूं किया सचेत

आयशा का यह कदम उनके फैंस को सचेत करने के लिए था। वह नहीं चाहतीं कि कोई भी शख्स उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करे या किसी तरह की ठगी को अंजाम दे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आयशा अपने फॉलोअर्स से सीधे जुड़ी रहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने खुद आगे आकर इस मामले को क्लियर करना सही समझा।

-

इन सबके बीच उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘’ की कामयाबी के बाद आयशा के पास बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, चर्चा है कि वह जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भागमभाग 2’ में नजर आ सकती हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो यह उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है। फिलहाल, आयशा खान ने फेक अकाउंट को लेकर सख्त रुख अपनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी पहचान और फैंस की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगी।

Leave a Reply