प्रकाश राज ने ‘द केरला स्टोरी 2’ विवाद पर दिया बिंदास जवाब, पोर्क-बीफ और मछली वाली तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

Prakash Raj Kerala Story 2 Controversy X Post Reaction Viral Social Media

Prakash Raj On The Kerala Story 2: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में फिर से सुर्खियां बटोरीं। प्रकाश राज अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें फिल्मों से ज्यादा उनकी बेबाक राय के लिए जाना जाता है। वे अक्सर इंडस्ट्री, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं, जिससे उन्हें कभी- कभी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

प्रकाश राज ने एक्स पर दी तीखी प्रतिक्रिया

हाल ही में अपने नए X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट के कारण चर्चा में आए हैं। दरअसल, कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक हीरो को मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिलाता है। इस फिल्म को 27 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज किया जाना है।

रविवार को प्रकाश राज ने X पर फिल्म के विवाद को लेकर बिंदास प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोर्क, बीफ और मछली की डिशेज़ की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “असली द केरला स्टोरी यह है कि कैसे पोर्क, बीफ और मछली वेजिटेरियन सद्या के साथ रहते हैं और ये सभी मिलजुलकर रहते हैं। प्लीज इसका मजा लें, सभी को हैप्पी संडे।” इस पोस्ट के माध्यम से प्रकाश ने अपने हास्य और व्यंग्य के जरिए फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया।

अनुराग कश्यप ने भी ‘द केरल स्टोरी 2’ पर की अलोचना

इससे पहले फिल्ममेकर ने भी फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, “द केरला स्टोरी एक बकवास मूवी है। यह बकवास प्रोपेगैंडा है। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? खिचड़ी भी ऐसा नहीं खिलाता। पूरी तरह बकवास पिक्चर।”

-

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि “हमें केरल की सेक्युलर नींव और भाईचारे की वैल्यू को बनाए रखते हुए झूठे प्रोपेगैंडा को खारिज करना चाहिए। केरल को आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को कोई जगह नहीं देनी चाहिए।” फिलहाल इस तरह, प्रकाश राज ने अपने पोस्ट और व्यंग्य के जरिए विवादित फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

Leave a Reply