‘अस्सी’ ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ने वीकेंड पर दिखाया दम, जानें टोटल कमाई

Anubhav Sinha Taapsee Pannu Courtroom Drama Assi Box Office Collection Day 3

Assi Movie Box Office Collection: सामाजिक मुद्दों पर आधारित दमदार फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक अभिनव सिन्हा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनकी नई फिल्म अस्सी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

हालांकि, रिलीज के शुरुआती दो दिनों में फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ने की कोशिश की और कमाई में उछाल दर्ज किया। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन।

अस्सी की कमाई में तीसरे दिन दिखा सुधार

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे दिन लगभग 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा शनिवार की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। शुरुआती दिनों की सुस्त रफ्तार के बाद यह उछाल मेकर्स के लिए राहत भरी खबर है।

ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। भले ही यह बड़ी कमर्शियल फिल्मों जैसा आंकड़ा न हो, लेकिन विषय-आधारित और सीमित बजट वाली फिल्मों के लिहाज से इसे संतोषजनक माना जा रहा है।

गंभीर मुद्दे पर आधारित है फिल्म की कहानी

‘’ की कहानी समाज में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मुद्दे को सामने लाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था किस तरह काम करती है और पीड़ितों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ने अपने किरदार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निभाया है, जिसकी सराहना क्रिटिक्स और दर्शक दोनों कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

-

मेकर्स को लंबी रेस की उम्मीद

आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उनका मानना है कि कम बजट की कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के पास लंबी रेस में टिके रहने की क्षमता होती है। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा, तो ‘अस्सी’ आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्ते में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिक पाती है और क्या अपनी लागत निकालने में सफल हो पाती है।

Leave a Reply