O Romeo Collection: ‘ओ रोमियो’ की 14वें दिन रफ्तार धीमी, जानें कितना रहा शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन

O Romeo Box Office Day 14 Collection Shahid Kapoor Record Update

O Romeo Day 14 Box Office Collection: शाहिद कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियो’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म से रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले।

फिल्म ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो ठीक-ठाक शुरुआत मानी गई। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने हल्का उछाल दिखाया, लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई लगातार गिरती गई। आठवें दिन 2.15 करोड़, नौवें दिन 3.4 करोड़, दसवें दिन 3.15 करोड़, ग्यारहवें दिन 1.6 करोड़, बारहवें दिन 1.65 करोड़ और तेरहवें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया।

शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही ‘ओ रोमियो’ की 14 दिनों की कुल कमाई 61.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि यह आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे नए रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है। यह फिल्म शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

इन फिल्मों के आंकड़ो पर है नजर

शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने उड़ता पंजाब के 60.3 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब यह अभिनेता की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका अगला लक्ष्य आर… राजकुमार है, जिसने 65.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार तक ‘ओ रोमियो’ इस आंकड़े को पार कर सकती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वहीं तृप्ति डिमरी के करियर के लिए भी यह फिल्म खास साबित हो रही है।

ओ रोमियो के कास्ट

‘ओ रोमियो’ उनकी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है और जल्द ही बेड न्यूज़ के 64.53 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। ऐसा होते ही यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। फिल्म में ‘उस्तारा’ के किरदार में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी ‘अफ्शा कुरैशी’ की भूमिका निभा रही हैं। कास्ट में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। पर औसत प्रदर्शन के बावजूद, निर्देशक विशाल भारद्वाज इसे अपने बेहतरीन कामों में गिनते हैं।

Leave a Reply