
Holi Festival Food Recipe:जल्द ही रंगों का त्योहार होली आने वाला है और इस शुभ अवसर पर हर घर में तरह-तरह के पकवान जरुर बनते हैं, जिनमें दही वड़ा खास जगह रखता है। हालांकि दही वड़ा बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, क्योंकि अगर सही तरीके से न बनाया जाए तो वह सॉफ्ट और स्पंजी नहीं बनता। ऐसे में यहां जानिए दही वड़ा बनाने की पूरी सामग्री और आसान रेसिपी, जिससे आपके वड़े बनेंगे एकदम मुलायम और स्वादिष्ट।
दही वड़ा बनाने की सामग्री-
- 1 कप धुली उड़द दाल
- तलने के लिए तेल
- 2 1/2 दही , फेंटा हुआ
- 2 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून जीरा पाउडर, रोस्टेड
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून काला नमक
- गार्निशिंग के लिए चाट मसाला
सॉफ्ट और स्पॉन्जी दही भल्ला बनाने के टिप्स
बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे दाल फूलकर नरम हो जाती है।
फिर इसे मिक्सर में बिना पानी डाले अच्छी तरह पीसें। हल्का नमक और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। बैटर को फेंटें ताकि उसमें फोम बनी रहे।
अब कड़ाही में तेल गरम करें। अब हाथ से छोटे-छोटे भल्ले डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तलते समय भल्लों को ज्यादा दबाएं नहीं, नही तो वे सख्त हो जाएंगे।
तले हुए भल्लों को ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। क्योंकि ये सबसे जरूरी स्टेप है। इससे वे और सॉफ्ट और स्पॉन्जी हो जाएंगे। फिर उन्हें धीरे-धीरे निचोड़कर पानी निकाल दें।
दही को अच्छी तरह फेंटें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए। इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं। फेंटे हुए दही को एक बाउल में डालें।
यह भी पढ़ें:-
सॉफ्ट भल्लों को दही में डालें और 15-20 मिनट के लिए उसी में छोड़ दें। इससे भल्लों में दही अच्छी तरह सोख जाएगा और स्वाद बढ़ जाएगा।
अब बारी है गार्निशिंग की भल्लों पर भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। ऊपर से हरा धनिया सजाएं। अब घर आए मेहमानों को खिलाए और खुद भी खाने का आनंद लें।