
Ustaad Bhagat Singh On OTT Deal: तेलुगू सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की यह फिल्म 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म तमिल सुपरहिट थेरी की रीमेक है, जिसके बावजूद फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
रिलीज से पहले ही ‘उस्ताद भगत सिंह’ की हुई बड़ी ओटीटी डील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने थिएटर रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स बेचकर बड़ी रकम हासिल कर ली है। बताया जा रहा है कि निर्माता मैथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। यह डील लगभग 82 करोड़ रुपये में हुई है, जो किसी तेलुगू फिल्म के लिए बड़ी रकम मानी जा रही है। इस सौदे से फिल्म ने अपने बजट का आधे से अधिक हिस्सा पहले ही वसूल कर लिया है।
रीमेक के इतिहास से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी चुनौती
‘थेरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में डब कर पहले ही कई दर्शक देख चुके हैं। इसी कहानी का हिंदी रीमेक बेबी जॉन 2024 में आया था, जिसमें लीड रोल में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। ऐसे में ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सामने भी चुनौती कम नहीं है।
टीजर और गानों पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
फिल्म के टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस से अच्छा लेकिन आम दर्शकों से औसत प्रतिक्रिया मिली है। कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स भी शुरुआती प्रमोशनल कंटेंट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताए जा रहे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि मेकर्स का दावा है कि उन्होंने स्क्रिप्ट में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह फिल्म ओरिजिनल से अलग अनुभव देगी।
-
फिल्म में ये दमदार स्टारकास्ट आएंगे नजर
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, जबकि संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। के साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आशुतोष राणा, नवाब शाह और गौतमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब सबकी नजरें 26 मार्च पर टिकी हैं, जब ‘उस्ताद भगत सिंह’ बड़े पर्दे पर अपना दम दिखाएगी।