
Barsana Holi Women Safety Viral Video : उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में इन दिनों होली का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। वृंदावन और बरसाना की गलियों में दूर-दूर से आए श्रद्धालु रंग और गुलाल के साथ त्योहार मना रहे हैं।
मंदिरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं और सड़कों पर रंगों की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ने इस उत्सव के माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
“वृंदावन में महापाप”…होली में रंग लगाने के नाम पर लड़की से छेड़छाड़..”वीडियो जारी कर बताया दर्द”.. !
एक युवती दर्शन के लिए वृंदावन गई थी, लेकिन सड़क पर घूम रहे कुछ मनचलों ने उसके साथ बदसलूकी की और जबरन उसके चेहरे व पूरे शरीर पर रंग लगा दिया।
लड़की का सवाल है कि…..क्या इन…
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) February 27, 2026
वृंदावन में होली के बहाने लड़कियों के साथ छेड़छाड़
वायरल वीडियो में एक युवती ने आरोप लगाया कि वह दर्शन के लिए वृंदावन आई थी, तभी कुछ युवकों ने उसे सड़क पर रोक लिया। युवती का कहना है कि उन लोगों ने जबरन उसके चेहरे और पूरे शरीर पर रंग लगा दिया।
उसने बताया कि उसकी आंखों में भी रंग चला गया, जिससे उसे परेशानी हुई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वीडियो में युवती ने नाराजगी जताते हुए कहा कि त्योहार के नाम पर किसी को जबरदस्ती रंग लगाना गलत है। उसने सवाल उठाया कि क्या किसी अकेली लड़की को रोककर उस पर रंग डालना सही है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की
वीडियो सामने आने के बाद पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि त्योहार मनाने के साथ-साथ मर्यादा और सहमति का सम्मान जरूरी है। कुछ लोगों ने प्रशासन से जांच और की है।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि होली जैसे त्योहार में भी किसी की इच्छा के बिना रंग लगाना गलत है। इस घटना ने और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है।