रोते बच्चे को मनाता तोता, क्यूट वीडियो 1.3 मिलियन व्यूज के साथ वायरल; लोगों ने की जमकर तारीफ

Pet Parrot Comforting Crying Baby Viral Video 1 3 Million Views Cute Family Moment

Parrot and Crying Baby Viral Video : कहते हैं कि अगर कोई पालतू जानवर सालों तक घर में रहे तो वह परिवार का ही हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो को Ashok Kumar Bohra ने शेयर किया है। इसमें एक मां की गोद में छोटा बच्चा बैठा है, जबकि उसके कंधे पर एक पालतू तोता नजर आता है। बच्चा रो रहा होता है और तभी तोता उसे मनाने की कोशिश करता दिखाई देता है।

 

View this post on Instagram

 

रोते बच्चे को चुप कराता तोता, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में तोता सबसे पहले ‘क्या बात है’ बोलता सुनाई देता है। उसके मुंह से यह लाइन बेहद क्यूट लगती है। इसके बाद वह ‘बेबी’ भी बोलता है और फिर कंधे से उतरकर पास में जाकर बैठ जाता है, जैसे वह बच्चे की चिंता कर रहा हो। बच्चे के रोने और तोते के बोलने का यह मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोगों ने वीडियो देख जमकर तारीफ की

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रही की। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तोते और बच्चे को ‘दोनों बच्चे’ कहकर बुलाया है। कुछ लोगों ने अपने पालतू तोतों के किस्से भी शेयर किए।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि उसका तोता तो बच्चे का मुंह ही उखाड़ दे। कुल मिलाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और पालतू जानवरों और इंसानों के खास रिश्ते को दिखा रहा है।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply