
Rajpal Yadav YouTube Channel: राजपाल यादव ने मुश्किल दौर से बाहर निकलते हुए अपने करियर की नई पारी की शुरुआत कर दी है। 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में 13 दिन की सजा काटकर दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता अब दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ काम पर लौट आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो साझा कर फैंस और शुभचिंतकों का आभार जताया था, जिन्होंने इस कठिन समय में उनका साथ दिया।
अब राजपाल यादव ने फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी कदम रख दिया है। अभिनेता ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘राजपाल नौरंग यादव’ लॉन्च किया है, जिसके जरिए वह दर्शकों को कॉमेडी का डबल-डोज देने वाले हैं। एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस नई शुरुआत की तैयारी कर रहे थे और अब सही समय आ गया है। उनके चैनल का मकसद हर उम्र के दर्शकों तक मनोरंजन पहुंचाना है, चाहे बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग।
राजपाल यादव ने कही ये बात
राजपाल यादव ने कहा कि सिनेमा के अलावा भी आज कलाकारों के लिए एक मजबूत माध्यम बन चुका है। ऐसे में वह अपने फैंस से सीधे जुड़कर उन्हें हंसाने और पॉजिटिव संदेश देने की कोशिश करेंगे। उनके मुताबिक, मनोरंजन सबके लिए बराबर होना चाहिए। यही सोच उनके यूट्यूब चैनल का मूल मंत्र है।
View this post on Instagram
राजपाल यादव की आगामी फिल्म
फिल्मी मोर्चे पर भी अभिनेता का कमबैक जारी है। राजपाल यादव की आगामी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर और गाना पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म से राजपाल को काफी उम्मीदें हैं और फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं।
राजपाल यादव की नई शुरुआत
गौरतलब है कि ने एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए बड़ा कर्ज लिया था, लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसी वजह से वह भारी आर्थिक संकट में फंस गए। इस कठिन समय में सोनू सूद समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उनका साथ दिया और आर्थिक मदद की पहल की। अब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने साफ कर दिया है कि वह हार मानने वालों में से नहीं हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। नई शुरुआत के साथ वह फिर से दर्शकों को हंसाने और अपनी पहचान मजबूत करने के लिए तैयार हैं।