
क्या आपको घूमने-फिरने का शौक है? अगर हां, तो आपको उत्तराखंड में स्थित इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। जहां, इस जगह की खूबसूरती टूरिस्ट्स का दिल जीत लेती है, तो वहीं इस जगह का रहस्य लोगों के होश उड़ाकर रख देता है। अगर आपको रहस्यमयी जगहों पर जाना पसंद है, तो भी आप इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जगह का नाम खैट पर्वत है।
उत्तराखंड में स्थित खैट पर्वत- खैट पर्वत की खूबसूरती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग अक्सर इस जगह की सुंदरता की तुलना स्वर्ग से करते हैं। अगर आपको नेचर के आसपास समय बिताना पसंद है, तो आपके लिए ये जगह परफेक्ट साबित हो सकती है। आपको बता दें कि खैट पर्वत गढ़वाल जिले के थात गांव में मौजूद एक हिल स्टेशन है, जिसे कम बजट में भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस जगह की खूबसूरती की वजह से इसे परियों का देश कहा जाता है…
इस हिल स्टेशन का रहस्य- बताया जाता है कि इस जगह पर परियां दिखाई देती हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि इस जगह को परियों के देश के नाम से भी जाना जाता है। जहां कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर दिखाई देने वाली परियां थात गांव की रक्षा करती हैं, तो वहीं कुछ लोग इन परियों को योगिनियां और वनदेवियां मानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थात गांव में शाम को 7 बजे के बाद कैंप से बाहर निकलना मना है। मान्यता है कि परियों को शोर पसंद नहीं है इसलिए यहां पर म्यूजिक बजाने के लिए भी मना किया जाता है।
हरियाली से घिरी जगह- अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं, अपने तनाव को दूर करना चाहते हैं, शांति और सुकून के कुछ पल जीना चाहते हैं, तो फटाफट उत्तराखंड में स्थित इस गांव को एक्सप्लोर करने का प्लान बना लीजिए। यहां पर आपको कैंपिंग करने का मौका भी मिल सकता है। देश-विदेश से आए टूरिस्ट्स को उत्तराखंड में स्थित इस बेहद खूबसूरत जगह पर समय बिताना काफी ज्यादा पसंद आता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।